थाना टीटी नगर पुलिस को मिली बडी सफलता, 24 घण्टे के अंदर किया लूट का खुलासा : चाकू की नोंक पर महिला को बंधक बनाकर दिया लूट की घटना को अंजाम

थाना टीटी नगर पुलिस को मिली बडी सफलता, 24 घण्टे के अंदर किया लूट का खुलासा : चाकू की नोंक पर महिला को बंधक बनाकर दिया लूट की घटना को अंजाम
भोपाल/  दिनांक 07.02.26 को अर्चना वर्मा ने अपने पिता रमेश वर्मा के साथ थाने में रिपोर्ट किया कि मेरे घर में कमला रैकवार झाडू पोछा व बर्तन धोने का काम करती है । जिनका लड़का कभी-कभी मेरे घर पर आता जाता रहता था । दिनांक 07.02.26 के दोपहर 03.00 बजे करीब में घर पर अकेली थी अचानक से घर के दरवाजे को धक्का देकर आशीष रैकवार उर्फ गोलू उसके एक साथी के साथ घर के अंदर आये और मुझे चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर मेरे हाथ पैर बांधकर मेरे साथ मारपीट की और आशीष रैकवार कहने लगा की तूझे जान से खत्म कर दुंगा तथा घर में रूपये, पैसे कहा रखे है तथा आशीष रैकवार और गौरव ने घर की अलमारी तोड़कर अलमारी में रखे लगभग 1,68,000 रुपये निकाल लिये और मेरे पास रखा आईफोन 14 और रेडमी कंपनी का पावर 10 मोबाईल भी लूट कर निकाल लिये तथा जाते-जाते घर में रखी टी.वी. व अलमारी को भी तोड़ फोड़ कर दिया। जिस पर कार्यहवाही करते हुए पुलिस ने  अपराध क्र- 74/26 धारा- 333,127(7),324(5),115(2),309(6),312, 351(3), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
थाना प्रभारी टीटी नगर गौरव सिंह दोहर द्वारा घटना की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये टीमों का गठन किया । फरियादी के बताये अनुसार घटना स्थल के आस-पास तलाश करते हुये टीटी नगर स्टेडियम के पास पहुंचे जहां आरोपीगण घूमते हुये दिखे जो पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे  पकड़कर नाम पता पूछा गया जिन्होने अपना नाम आशीष उर्फ गोलू रैकवार पिता श्याम रैकवार उम्र 19 साल निवासी 66/03 सुनहरी बाग कटसी टीटी नगर भोपाल एवं उसका एक साथी जो विधि विरोधी बालक होना पाया गया जिन्हें पूछताछ हेतु थाना लेकर आये । जिनसे लूट की घटना के संबंध में पूछताछ की गई जिन्होने घटना करना स्वीकार किया एवं लूट के रुपये ईड्ब्ल्यूएस के खाली क्वार्टर में छिपाना बताया एवं मोबाईल रेडमी 9 शक्ति आयुर्वेदिक क्लीनिक कोलार रोड के सामने फेंकना बताया । आरोपी के बताये अनुसार 1,68,000 रुपये व रेडमी 9 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त छूरी व मोटरसाईकिल क्र. MP 04 QL 6660 को जप्त किया । 
जप्त कुल मालः- 
नगदी – 1,68,000/- रूपये तथा 01 रेडमी कम्पनी का  मोबाईल कुल कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये ।

 पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, सउनि कन्हैयालाल यादव, प्रआर जलील खान, प्रआर तरूण कुमार, प्रआर धर्मेन्द्र तोमर, प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर ऋषिकेश राय, प्रआर अनंत सोमवंशी, प्रआर जगदीश बेले, प्रआर रानु कुशवाह, प्रआर शिशुपाल सैनी, आर कपिल कौशिक, आर अरविन्द यादव, आर अविनाश भारती, आर रितेश कुमार तिवारी, आर केशव बघेल, आर धर्मबीर सिंह, आर जालमसिंह, आर गोविन्द प्रजापति, FRV का ड्रायवर आशीष मेहरा की सराहनीय भूमिका रही ।
Advertisement