कोच मनोज झा के नेतृत्व में प्रदेश का गौरव बनी मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन, एक छोटी सी टीम ने उठाया रनर अप का खिताब जीते 3 मेडल

कोच मनोज झा के नेतृत्व में प्रदेश का गौरव बनी मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन, एक छोटी सी टीम ने उठाया रनर अप का खिताब जीते 3 मेडल

राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के कुल 40 मेडल में से प्रदेश की छोटी सी ट्रायथलॉन टीम ने बड़ा धमाका कर दिया। कोच मनोज झा के खिलाडियों पर असीमित मेहनत के कारण काम संसाधनों के बावजूद एमपी ट्रायथलॉन टीम ने 01 स्वर्ण, 01 रजत और 01 कांस्य पदक कुल तीन पदक जीतकर हम सभी को गौरवान्वित मेहसूस करवाया है। मप्र ट्रायथलॉन अकादमी की आध्या सिंह ने डुएथलॉन महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, इसमें 2.5 किलोमीटर दौड़ , 20 किलोमीटर साइकिलिंग करनी पड़ती है। रमा सोनकर चौथे स्थान पर रहेते बस जरा से मेडल चूक गई। 
मिश्रित रिले में  अंकुर चाहर, दुर्विशा पवार, रोशन गोंड, आध्या सिंह 4x 250 तैराकी, 10 किमी साइकिलिंग 2.5 दौड़ के साथ रजत पदक जीता।  व्यक्तिगत स्प्रिंट ट्रायथलॉन महिलाएं 
आध्या ने कांस्य पदक जीता . दुर्विशा पवार यहां बस थोड़े से मेडल चूक गई वो चौथे स्थान पर रहीं इसमें  तैराकी 750 मीटर, साइकिल चलाना 20 किमी, दौड़ना 5 किमी शामिल था। निश्चित तौर पर अगले खेलों में मध्य प्रदेश सिरमौर बनेगा साथ ही इतने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद प्रदेश के  खिलाड़ीयों ने भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
Advertisement