Select Date:

ट्रंप ने बताया कितना पैसा है उनके पास... सिर्फ क्रिप्टो से कमाए रुपये, जानें भारत से कितनी हुई कमाई

Updated on 14-06-2025 02:44 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी संपत्ति का पहला सार्वजनिक वित्तीय विवरण जारी किया है। यह विवरण शुक्रवार को जारी किया गया। रॉयटर्स के अनुसार, इसमें उनके परिवार की क्रिप्टोकरेंसी में भागीदारी से हुई कमाई का भी खुलासा किया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक ट्रंप की कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ 1.6 बिलियन डॉलर (करीब 13,800 करोड़ रुपये) है।

ट्रम्प ने वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल नामक एक क्रिप्टो कंपनी से टोकन की बिक्री से 57.35 मिलियन डॉलर (करीब 500 करोड़ रुपये) की आय बताई है। उन्होंने इस वेंचर से जुड़े 15.75 बिलियन गवर्नेंस टोकन के स्वामित्व का भी खुलासा किया है। यह विवरण 13 जून को हस्ताक्षरित किया गया था। इसमें यह नहीं बताया गया कि यह किस अवधि को कवर करता है। लेकिन, क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी और रिपोर्ट में दी गई अन्य जानकारी के आधार पर, ऐसा लगता है कि इसमें दिसंबर 2024 के अंत तक की कमाई शामिल है। ये आंकड़े ट्रंप की कमाई के हैं, न कि खर्चों के बाद का नेट प्रॉफिट। मतलब, इसमें से अभी खर्चे निकालने बाकी हैं।

कितनी हुई कमाई?

रॉयटर्स के अनुसार ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी, गोल्फ कोर्स, लाइसेंसिंग एग्रीमेंट, रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों से 600 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए हैं। उनकी ज्यादातर संपत्ति ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में निवेश की गई है। यह कंपनी उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल को चलाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी संपत्ति का पहला सार्वजनिक वित्तीय विवरण जारी किया है। यह विवरण शुक्रवार को जारी किया गया। रॉयटर्स के अनुसार, इसमें उनके परिवार की क्रिप्टोकरेंसी में भागीदारी…
 14 June 2025
नई दिल्ली: भारत में बने फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान में विदेशों में खूब मांग हो रही है। चीन की स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने भारत से निर्यात करना शुरू कर दिया है। वे…
 14 June 2025
नई दिल्ली: भारत की फ्लाइटों के लिए बंद पाकिस्तानी एयरस्पेस के बाद अब इजराइल के ईरान पर हमला करने के बाद बंद हुए ईरानी एयर स्पेस ने भारतीय फ्लाइटों के लिए…
 14 June 2025
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ऐसे संदिग्ध लोगों के बारे में जांच कर रहा है, जिन्होंने क्रिप्टो करंसी में इनवेस्टमेंट के जरिए कर चोरी की है और अपनी इनकम छिपाई…
 14 June 2025
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायली हमले से बने हालात में क्रूड ऑयल के करीब 10% उछलने के साथ रुपये पर दबाव बढ़ने और महंगाई को हवा मिलने का रिस्क बन गया है।…
 12 June 2025
नई दिल्ली: अहमदाबाद के एयरपोर्ट के पास गुरुवार को एयर इंडिया का एक यात्री विमान क्रैश हो गया। बताया जाता है कि यह विमान टेक ऑफ के बाद क्रैश हुआ। यह…
 12 June 2025
नई दिल्ली: भारत में कार डीलरों के सामने एक बड़ी समस्या आ रही है। उनके पास बहुत सारी गाड़ियां बिना बिके पड़ी हैं। इनकी कीमत 52,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यानी…
 12 June 2025
नई दिल्ली: चीन की एक डिफेंस कंपनी के शेयर इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण पाकिस्तान का झूठ है, जिसे भारत ने दुनिया के सामने उजागर कर…
 12 June 2025
नई दिल्ली: अमेरिका की सरकार लगातार बजट घाटे से जूझ रही है। सरकार हर साल अपनी कमाई से ज्यादा खर्च कर रही है। दोनों पार्टियों की कोशिशों के बावजूद, जून 2025…
Advertisement