पटना -रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू, जानिए टाइम-टेबल और रूट
नई दिल्ली: बिहार और झारखंड के लोगों को इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। वंदे वक्त से वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात का इंतजार कर रहे बिहार-झारखंड के यात्रियों को जल्द ही इसका तोहफा मिल जाएगा। आज पटना-रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के बाद इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का आज यानी 12 जून तो पटना पटना से रांची के लिए वंदे भारत ट्रेन निकल चुकी है। पटना-रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हो गई।पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। 12 जून को इसका ट्रायल रन शुरू हो गया है। पटना जंक्शन से ट्रेन सुबह 6.55 बजे की रवाना हो चुकी है। ट्रेन दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। पटना से रांची के बीच ये ट्रेन छह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन जहानाबाग, गया, कोडरमा, बरकाकाना , हजारीबाग, मेसरा होते हुए रांची पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन रांची से 14.20 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी।











