4 october 2025, अंकुश विश्वकर्मा , खिरकिया / नगर परिषद खिरकिया के सभाग्रह में प्रधानमंत्री स्वनिधि से जुडे 51 पथ विक्रेताओं को भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण के प्रतिनिधि द्वारा खाद्य सुरक्षा मानको का प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में हितग्राहियों को स्वच्छता पेकेजिंग व स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई ताकि वे अपने व्यवसाय को और अधिक कुशल कर सके एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण अपना सके। इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा, सामुदायिक संगठक कमलेश पाराशर, शकुन चौरे, नितिन शुक्ला एवं स्वच्छता विभाग के रामेश्वर सोनी उपस्थित थे।
नगर परिषद खिरकिया के सभाग्रह में खाद्य सुरक्षा मानको का प्रशिक्षण दिया
