इस देश के साथ अगले 10 साल में 10 गुना बढ़ेगा व्यापार, पीयूष गोयल ने बताया
Updated on
18 Mar 2025, 04:18 PM
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड एक Free Trade Agreement (FTA) पर बात कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार अगले 10 साल में 10 गुना बढ़ सकता है। देखा जाए तो इस समय दुनिया में अमेरिका और बाकी देशों के बीच व्यापार को लेकर तनाव चल रहा है। ऐसे में गोयल ने कहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच FTA होने से कृषि, जरूरी खनिज, दवा और पर्यटन के क्षेत्र में कारोबार बढ़ सकता है।कहां कही यह बात
गोयल ने बिजनेस लीडर्स के एक कार्यक्रम में कहा, "भारत और न्यूजीलैंड का प्रस्तावित FTA व्यापार को 10 वर्षों में 10 गुना बढ़ा सकता है।" इन दिनों न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सन (Christopher Luxon) भारत की पांच दिन की यात्रा पर आए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश 60 दिनों के अंदर इस व्यापार समझौते पर साइन करने की सोच रहे हैं।