उदयपुर में पर्यटन को लगेंगे विकास के पंख
इस हेरिटेज ट्रेन के चलने से उदयपुर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इसके चलते राज्य और गुजरात से आने पर्यटकों को प्रकृति के मनोरम नजारों को देखने का मौका मिलेगा। उदयपुर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कवायद जारी है। इससे पहले भी उदयपुर में इसी तरह गुलाब बाग की सैर के लिए महाराणा प्रताप एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई। जिसमें 19 किलोमीटर के लंबे ट्रैक पर बड़े और बच्चों को ट्रेन के माध्यम से जंगल के दिलकश नजारे देखने को मिल रहे हैं।पर्यटकों की इच्छा के अनुसार चलेगी हेरिटेज ट्रेन
हेरिटेज ट्रेन के जरिए पर्यटकों को मनोरम नजारे देखने को मिलेंगे। ट्रेन के लिए 25 किलोमीटर का ट्रैक तैयार किया गया है। जुलाई महीने में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हेरिटेज ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन अधिकतम 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इस दौरान ट्रेन में बैठने वाले पर्यटक आकर्षक नजारों को देखने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार ट्रेन की गति धीमी और तेज कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटक इच्छा के अनुसार ट्रेन रुकवा भी सकेंगे। राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आरटीडीसी इसकी मार्केटिंग का काम करेगा।हेरिटेज ट्रेन को दिया गया है आकर्षक रूप
हेरिटेज ट्रेन के संचालन का जिम्मा अजमेर रेलवे मंडल का रहेगा। इस दौरान कामलीघाट से फुलाद तक के सफर में पर्यटकों को प्राकृतिक और मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे। इनमें हेरिटेज घाट, कई खड़ी, ढलाने, तीखे मोड, सुरंगे आदि आकर्षण के केंद्र रहेंगे। इस दौरान ट्रेन में राजस्थानी चित्रकारी की गई। इसके अलावा डीजल को स्ट्रीम का लुक भी दिया गया है।इस ट्रेन में 60 यात्री सफर कर कर सकेंगे। इसके अलावा ट्रेन की सभी रोलिंग चेयर हैं। इस ट्रेन के दूसरे कोच में जेनरेटर और पैंट्री कार भी साथ में है। फिलहाल इस ट्रेन में पर्यटकों के किराये का निर्धारण नहीं हो पाया है। ट्रेन के संचालन के लिए अजमेर रेलवे मंडल ने तीन कंपनियों से 8 महीने के लिए अनुबंध मांगा है।











