Select Date:

गाड़ी में लैब्राडोर कुत्ता बंद कर ताजमहल देखने चले गए सैलानी, गर्मी में तड़प-तड़पकर हो गई मौत

Updated on 03-07-2023 06:27 PM
सुनील साकेत, आगरा: ताजमहल देखने आए पर्यटकों की अमानवीय तस्वीर सामने आई है। पर्यटक पार्किंग में खड़ी अपनी कार में पालतू कुत्‍ते को बंद कर गए थे। कुत्ते के गले में फंसी जंजीर हैंडब्रेक के हैंडिल में फंस गई। गर्मी में तड़प-तड़पकर कुत्ते की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो पार्किंग में खड़े कर्मचारियों ने बनाया है। कुत्‍ता लैब्राडोर ब्रीड का बताया जा रहा है।

मामला रविवार का है। आई20 कार में सवार होकर दो युवक और एक युवती ताजमहल देखने के लिए आए थे। उन्होंने ताजमहल के पूर्वी गेट की पार्किंग में गाड़ी खड़ी की। उनके साथ एक पालतू कुत्ता भी था। पर्यटक उसे कार में बंद करके ताजमहल देखने के लिए चले गए। इस दौरान कुत्ते गर्मी से बेहाल हो उठा और बाहर निकलने के लिए तड़प उठा। उसके गले में बंधी जंजीर हैंडब्रेक के हैंडिल में फंस गई। इससे उसकी दम घुट गई। कुत्ते की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।


पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने रोका

ताजमहल पूवी गेट पार्किंग में जब पर्यटक कुत्ते को गाड़ी में बंद करके जा रहे थे तो कर्मचारियों ने उन्हें रोका था। उन्होंने कहा था कि कुत्ते को गर्मी में कार में बंद मत करो। उसकी मौत हो सकती है। किसी को रखवाली के लिए दे दो, कुछ पैसे ले लेगा। ये बात वहां मौजूद एक गाइड ने भी कही, लेकिन पर्यटकों ने किसी की बात नहीं मानी और कुत्ता कार में बंद कर चले गए।

लोगों ने बनाया वीडियो


जब कुत्ता कार में तड़प रहा था तो पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने कुत्ते का निकालने के लिए कोशिश की, लेकिन कार ऑटोमेटिक लॉक थी। उसे खोलना किसी के बस में नहीं था। पर्यटकों का कोई संपर्क फोन नंबर भी नहीं था। इसलिए पार्किंग कर्मचारियों ने कुत्ते के तड़पने का वीडियो बनाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं।…
 06 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन…
 06 May 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
 06 May 2025
पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद…
 03 May 2025
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में नेपाली स्टूडेंट का शव मिलने के यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।कमेटी में चार सदस्य हैं। इंदिरा गांधी नेशनल…
 03 May 2025
गैंगस्टर लॉरेंस की पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बौखला गया है। उसने कहा "मैं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में NCP…
 03 May 2025
मणिपुर हिंसा को आज यानी 3 मई को दो साल हो गए हैं। इस दौरान 250 से ज्यादा मौतें हुईं। 50 हजार लोग आज भी विस्थापित हैं। जो 6 हजार…
 03 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर में लगातार बयानबाजी जारी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले में लोकल सपोर्ट होने की बात कही।उन्होंने…
 03 May 2025
गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी शनिवार सुबह आई है। हादसे में 50 से…
Advertisement