रोमारियो शेफर्ड (14 गेंद)
आरसीबी के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अब रोमारियो शेफर्ड के नाम है। साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शेफर्ड ने तबाही मचाते हुए महज 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी।
क्रिस गेल (17 गेंद)
क्रिस गेल लंबे समय तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर थे। साल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ गेल ने सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसी मैच में उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (नाबाद 175 रन) बनाया था। लेकिन उनका ये रिकॉर्ड शेफर्ड ने तोड़ दिया।
रजत पाटीदार (17 गेंद)
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में रजत पाटीदार ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की। पाटीदार ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। उनकी इस निडर पारी ने मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
फाफ डु प्लेसिस (18 गेंद)
आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने साल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी क्लास दिखाई थी। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए फाफ ने केवल 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम को तूफानी शुरुआत दी थी। उनकी इस पारी में टाइमिंग और पावर का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला था।
रॉबिन उथप्पा (19 गेंद)
इस एलीट क्लब में रॉबिन उथप्पा आज भी टॉप 5 में बने हुए हैं। आईपीएल सीजन 2010 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उथप्पा ने मात्र 19 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। उस दौर में 19 गेंदों में अर्धशतक लगाना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता था।











