मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 अगस्त का लॉस एंजिलिस में मास्क लगाए 30 लोग एक दुकान में घुसे और वहां से करीब 300,00 डॉलर का सामान चुरा लिया। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने गार्ड पर बियर स्प्रे छिड़का और दुकान में घुस गए। उन्होंने दुकान से लग्जरी आइटम्स को चुराया। इसी तरह वॉलमार्ट और टारगेट को भी निशाना बनाया है। दवा की दुकानों को भी नहीं बख्शा गया है। सीवीएस और वॉलग्रीन्स जैसे ड्रगस्टोर्स में भी लूटपाट की वारदातें हुई हैं। होम इम्प्रूवमेंट फर्म होम डिपो और फुटवियर सेलर फुट लॉकर के स्टोर्स में भी चोरी और हिंसा की घटनाएं हुई हैं।
महंगाई का कहर
इससे बचने के लिए दुकानदार ताले के साथ ट्रांसपेरेंट वॉल लगा रहे हैं। कुछ ने तो फ्रिज पर चेन वाला ताला लगाया है। इसके साथ ही सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाएं कम नहीं हुई हैं। जून में न्यूयॉर्क में एक आदमी ने खुलेआम तालों के पिघलाकर चोरी की। वॉलग्रीन्स ने चोरी के कारण 2021 में सैन फ्रांसिस्को में अपने पांच स्टोर बंद कर दिए थे। इसी तरह वॉलमार्ट इस साल शिकागो में अपने चार स्टोर बंद कर चुकी है।अमेरिका में जुलाई में उपभोक्ता महंगाई जुलाई में 20 बीपीएस की बढ़ोतरी के साथ 3.20 परसेंट पर पहुंच गई। इससे पहले जून में यह तीन परसेंट रही थो जो इसका 28 महीने का न्यूनतम स्तर था। देश में महंगाई को काबू में करने के लिए फेड रिजर्व कई बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर चुका है। महंगाई बढ़ने से लोगों की इनकम बुरी तरह प्रभावित हुई है। पर्सनल सेविंग्स में भारी गिरावट आई है। महामारी के दौरान यह 2.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई थी जो अब 91 परसेंट गिरकर 190 अरब डॉलर रह गई है। 2022 से हाउसहोल्ड सेविंग्स में हर महीने करीब 100 अरब डॉलर की गिरावट आई है।











