रायपुर। टमाटर के भाव बढ़ने के बाद अब उसका प्रमोशन हो गया है। सब्जी के ठेले से गायब टमाटर अब फलों की दुकान में नजर आ रहा है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर जिले में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां सब्जी की दुकान-ठेले से गायब टमाटर अब सेव, आम, संतरा, अनार और केले जैसे फलों के बीच स्पेशल टोकरी में बैठा इठला रहा है।
टमाटर के दाम इस कदर बढ़ गए हैं कि, सब्जी बेचने वाले ही खरीद नहीं पा रहे हैं। दाम बढ़ने के साथ ही टमाटर की ग्राहकी भी तेजी से घटी है। जिसके चलते सब्जी बेचने वालों ने टमाटर से दूरी बना ली है। दाम इस कदर बढ़ गए हैं कि, कहीं 120 तो कहीं-कहीं 130 से 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ऐसे में फल बेचने वालों की दुकानों में अब टमाटर की एंट्री हो गई है।











