वैशाली नगर विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर का आज का दौरा वार्ड-20 में हुआ

वैशाली नगर विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर का आज का दौरा वार्ड-20 में हुआ
भिलाई, वाशु भारद्वाज। वैशाली नगर विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्री मुकेश चंद्राकर जी का आज का दौरा वार्ड-20 वैशाली नगर में लोगो के बीच जा कर उनके समस्याओं को सुनना और आश्वासन दिया की अगर वो लोगो के आशीर्वाद से चुन के आते हैं तो सारे समस्याओं का समाधान करेंगे। इस के बाद वहां से गोल मार्केट से होते हुए सुंदर नगर और बाबादीप सिंह नगर में लोग से मुलाकात कर वोट करने की अपील की। इस दौरन उनके साथ कांग्रेस पार्टी के जिला पदाधिकारी, वार्ड के पदाधिकारी और कांग्रेस के कार्यकर्ता और वार्ड के आम जनता का जन सहलाब उमड़ा हुआ था और भरपुर प्रेम एवं समर्थन मिला। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर वार्ड 26 राम नगर के लोगो से मिले, लोगो में काफी उत्साह नजर आया और लोग अपने घरो से बहार निकल कर समर्थन में काफी सख्या में लोग रैली में शामिल हुए हुए।

श्री राम चौक, शिवाजी चौक, आजाद चौक, गायत्री मंदिर से होकर रामजानकी मंदिर से प्रगति क्लब के सामने से होते हुए स्कूल रोड से सरस्वती चौक पर समाप्‍त हुआ।इस यात्रा के दौरन वार्ड के लोगो में काफी उत्साह नजर आया। यात्रा के दौरन कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
Advertisement