पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआती 2 मुकाबले गंवाने के बाद जीटी ने दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले अपने नाम किए।
जीटी कर रही शानदार गेंदबाजी
जीटी की गेंदबाजी यूनिट, जो पिछले साल उनकी ताकत थी, उसने एक बार फिर अपनी लय हासिल कर ली है और अब पारी के सभी चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। प्रसिद्ध कृष्णा एक बार फिर सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, जबकि राशिद खान ने मिडल ओवर्स में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, सिराज और रबाडा भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।शुभमन गिल भी अच्छी लय में
कप्तान शुभमन गिल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने टीम की तीनों जीतों में अर्धशतक लगाया है। जोस बटलर भी जबरदस्त लय में हैं, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार पारियां खेली हैं।संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। शुरुआती मैच गंवाने का अपना पुराना सिलसिला तोड़ने के बाद, टीम लगातार चार हार के साथ खराब फॉर्म में फिसल गए हैं, जिससे वे प्वाइंट्स टेबल के निचले हिस्से में पहुंच गए हैं। मुंबई इंडियंस 5 में से 4 मुकाबले गंवा चुकी है। यह टीम फिलहाल टॉप-4 की रेस से बेहद दूर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच जीतने के बाद एमआई ने दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना किया है।जसप्रीत बुमराह, भले ही किफायती रहे हों, लेकिन पांच मुकाबलों में अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं, और पूरी गेंदबाजी यूनिट नियमित अंतराल पर विकेट लेने और रनों के प्रवाह को रोकने में नाकाम रही है।
खराब फॉर्म में चल रहे सूर्या और तिलक
भारत के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा दोनों ही खराब दौर से गुजर रहे हैं। दोनों मिलकर अब तक सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके हैं। हालांकि, क्विंटन डी कॉक की वापसी टीम के लिए एक अच्छी बात रही है, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 112 रनों की नाबाद पारी खेली। क्विंटन ने रोहित शर्मा की जगह टीम में जगह बनाई थी, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर थे।गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 8 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें जीटी का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 5 मैच अपने नाम किए, जबकि एमआई सिर्फ 3 ही मुकाबले जीत सकी है।











