आज Sky Gold, AstraZeneca Pharma समेत इन शेयरों से होगी कमाई, सिग्नल पॉजिटिव
नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में नरमी के बीच निवेशकों ने मेटल, बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की थी। इससे स्थानीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। बजट में सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) और शार्ट टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स बढ़ाने की घोषणा के बाद से ही निवेशक अपना निवेश निकाल रहे हैं। बड़े पैमाने पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भी भारतीय बाजार से निकासी की है। बीते रोज बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 109.08 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 80,039.80 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 671 अंक तक लुढ़कते हुए 79,477.83 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 7.40 अंक यानी 0.03 फीसदी गिरकर 24,406.10 अंक पर आ गया था। कारोबार के दौरान एक समय यह 202.7 अंक टूटकर 24,210.80 अंक पर आ गया था।











