आज Lux Industries, KSB समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, दिख रहे तेजी के सभी बड़े संकेत
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। बाजार बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था। वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के बीच स्थानीय बाजार में ऑयल एवं गैस और एफएमसीजी के शेयरों में बिकवाली रही थी। इसके चलते लगातार छह सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला शुक्रवार को थम गया था। इस दौरान दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 269.03 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 77,209.90 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 676.93 अंक गिरकर 76,802 तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 65.90 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,501.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 100.1 अंक बढ़कर 23,667.10 के रिकॉर्ड कारोबारी स्तर पर पहुंच गया था।











