आज Dixon Technologies समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, दिख रही तेजी
नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच मेटल और कमोडिटी शेयरों में खरीदारी से बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़े थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 114.49 अंक यानी 0.16 फीसदी चढ़कर 73852.94 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 383.16 अंक उछलकर 74121.61 अंक पर भी पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 34.40 अंक यानी 0.15 फीसदी बढ़कर 22402.40 अंक पर पहुंच गया।











