सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले प्रमुख रूप से लाभ में रहे थे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल थे।
आज Archean Chemical और HPCL समेत ये शेयर कराएंगे कमाई, दिख रही तेजी
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार ईद के मौके पर गुरुवार को बंद थे। इसके पहले बुधवार को दलाल स्ट्रीट में तेजी लौटी थी। बीएसई सेंसेक्स 354 अंक चढ़कर पहली बार 75,000 अंक के ऊपर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। मुख्य रूप से एफएमसीजी, एनर्जी और मेटल शेयरों में लाभ से बाजार में तेजी आई थी। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 354.45 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 75,038.15 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 421.44 अंक की तेजी के साथ 75,105.14 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी भी 111.05 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 22,753.80 अंक के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 132.95 अंक उछलकर 22,775.70 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई तक चला गया था।











