नवरात्र पर सरकार ने की तोहफे की बरसात,बंपर DA हाइक से लेकर MSP का 'बोनस' तक

नवरात्र पर सरकार ने की तोहफे की बरसात,बंपर DA हाइक से लेकर MSP का 'बोनस' तक
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कल गिरावट देखने को मिली थी। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 551.07 अंक यानी 0.83 प्रतिशत गिरकर 65,877.02 अंक पर बंद हुआ था। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 585.99 अंक यानी 0.88 प्रतिशत टूटकर 65,842.10 अंक तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 140.40 अंक यानी 0.71 प्रतिशत के नुकसान के साथ 19,671.10 अंक पर आ गया था।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ के साथ बंद हुए थे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। इसके पहले मंगलवार को सेंसेक्स 261.16 अंक यानी 0.39 प्रतिशत चढ़कर 66,428.09 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 79.75 अंक यानी 0.40 प्रतिशत के लाभ के साथ 19,811.50 अंक रहा था। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने KPR Mill, Cipla, JM Financial, Godawari Power, Karur Vysya Bank और Sun Pharma पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन शेयरों में मंदी का संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Crisil, Safari Industries, Ujjivan SFB, United Breweries, CDSL और Delta Corp के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Tata Motors, Maruti Suzuki, Bharti Airtel, Coal India और Power Grid शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन शेयरों में है बिकवाली का दबाव


जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, उनमें Rajesh Exports, Navin Fluorine, Delta Corp और V Mart Retail शामिल हैं। इन शेयरों में काफी अधिक बिकवाली देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है। यह इन शेयरों में मंदी का संकेत है।

Advertisement