ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक-एक मैच जीतकर ग्रुप बी में दो-दो अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर हैं। हालांकि नेट रन रेट के आधार पर दक्षिण अफ्रीकी टीम ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 107 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी। इसलिए पॉइंट टेबल में उसका नेट रन रेट 2.14 है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट 0.475 है। इस मैच में हारने वाली टीम के पास जीतकर नॉकआउट में क्वालीफाई करने का एक मौका और होगा।
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में आज जंग, जानें अब क्या है सेमीफाइनल का समीकरण
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मुकाबला 25 फरवरी यानी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा। दोनों ही टीम अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर पॉइंट टेबल में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम नॉकआउट में अपना स्थान लगभग पक्का कर लेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में नॉकआउट के तौर पर एक ग्रुप से शीर्ष की दो टीमों को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।











