आज अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, भोपाल में कई रूट डायवर्ट:लाल परेड मैदान के आसपास बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

आज अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, भोपाल में कई रूट डायवर्ट:लाल परेड मैदान के आसपास बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

आज (बुधवार, 11 दिसंबर) लाल परेड मैदान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन है। ऐसे में सुबह 8.30 बजे से कई सड़कें डायवर्ट की गई हैं। रोशनपुरा चैराहे से गांधी पार्क, लाल परेड मैदान की ओर, डीबी माॅल तिराहे से जेल रोड, लाल परेड मैदान की ओर, लिली चौराहे से जहांगीरबाद, लाल परेड मैदान के आसपास की सड़कों का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव रोशनपुरा चौराहे से गांधी पार्क, लाल परेड मैदान की ओर से डीबी मॉल तिराहे से जेल रोड, लिली चौराहे पर यातायात का दबाव रहेगा।

इन रूट्स का करें इस्तेमाल

  • टीटी नगर न्यू मार्केट से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी और बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुए जाएंगी।
  • बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से टीटी नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी और बड़ी बसें भारत टॉकीज से होते हुए पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ईओडब्ल्यू ऑफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस कॉम्प्लैक्स, बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुए जा सकेंगी।

पार्किंग व्यवस्था'

गीता महोत्सव में शामिल होने वाले लोग अपनी टूव्हीलर और फोरव्हीलर लाल परेड मैदान के अंदर आम बगिया पार्किंग, आईटीआई. पार्किंग, मोतीलाल स्टेडियम के बाहर पार्क कर सकते हैं। बसें एमवीएम कॉलेज ग्राउंड, जेल मुख्यालय ग्राउंड और एमएलए रेस्ट हाउस में पार्क होंगी। भोपाल शहर से आने वाली बसें पुराने जेल मुख्यालय ग्राउंड में पार्क होंगी। विदिशा, सीहोर और रायसेन से आने वाली बसें एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे।

Advertisement