आज Ingersoll-Rand और Firstsource सहित इन 6 शेयरों में कमाई का मौका, क्‍या लगाएंगे दांव

आज Ingersoll-Rand और Firstsource सहित इन 6 शेयरों में कमाई का मौका, क्‍या लगाएंगे दांव
नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को तगड़ी छलांग लगाते हुए अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे। प्रभावी जीडीपी आंकड़ों और विदेशी निवेशकों का आकर्षण बढ़ने से शेयरों में चौतरफा लिवाली देखने को मिली। इससे बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,245.05 अंक यानी 1.72 फीसदी उछलकर 73,745.35 अंक पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक ऊंचा स्तर है। कारोबार के दौरान यह 1,318.91 अंक तक उछल गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 355.95 अंक यानी 1.62 फीसदी की छलांग लगाते हुए 22,338.75 के नए समापन स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 370.5 अंक तक चढ़ गया था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील छह फीसदी से अधिक उछल गया। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, मारुति, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स में भी बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, तेजी के इस दौर में भी एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और टेक महिंद्रा पिछड़ गए।
Advertisement