क्या हैं गोल्ड के भाव
क्या है चांदी की कीमत
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार को 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 80,826 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 82,578 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इसी के साथ 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 83,839 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
सोने के वैश्विक भाव
आज यानी बुधवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.18 फीसदी या 4.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,338.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय तेजी के साथ 2,325.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।
चांदी की वैश्विक कीमत
चांदी के वैश्विक भाव में बुधवार को तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.26 फीसदी या 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 27.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 27.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।
लगातार गिर रहे दाम
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से गिरावट देखी जा रही है। कभी आसमान पर चल रहे सोने-चांदी की कीमतों में अब कमजोरी देखी जा रही है। एक समय सोने के भाव लगातार बढ़त के साथ 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गए थे। सोने की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी आने का अनुमान जताया जा रहा था। हालांकि आज कीमतों में गिरावट आई है।











