नई दिल्ली: अमेरिका के भारतीय मूल के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ना सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में 18 रन बचाकर मैच जिताया बल्कि मैच में मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद के अहम विकेट भी लिए। पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर करने में सौरभ का बहुत बड़ा हाथ था।
भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले 32 साल के नेत्रवलकर ने मुंबई की तरफ से खेलने के दिनों को याद किया और बताया कि सूर्यकुमार यादव उनके करीबी दोस्त हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए नेत्रवलकर ने कहा, 'सच बताऊं तो सूर्यकुमार मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। हम अंडर-15 के दिनों से साथ खेलते हुए बड़े हुए थे। वो हमेशा से खास थे, अंडर-15 और अंडर-17 में दोहरा शतक लगाते थे।'
सच बताऊं तो मैं और सूर्या... सौरभ नेत्रवलकर का बड़ा खुलासा, सूर्यकुमार यादव के रह चुके चड्डी बड्डी











