लोकसभा चुनाव 2024 के लिए I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है। शुक्रवार (19 जनवरी) को TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिले के पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात की। ममता ने स्पष्ट कहा कि TMC को प्राथमिकता नहीं दी गई तो प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों पर TMC स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
नाम नहीं छापने की शर्त पर TMC नेता ने कहा कि ममता ने दो टूक कहा है कि I.N.D.I.A के सबसे महत्वपूर्ण भागीदारों में TMC भी है। पश्चिम बंगाल में RSP, CPI, CPI (M) को हमसे (TMC) से ज्यादा तवज्जो दी गई तो हम अपना रास्ता खुद बनाएंगे और प्रदेश की सभी 42 सीटों पर लड़ेंगे।

सीट शेयरिंग को लेकर नहीं बन रही राय
I.N.D.I.A में शामिल 28 पार्टियों में TMC, CPI, CPI (M) और कांग्रेस शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में BJP के खिलाफ TMC, CPI, CPI (M) और कांग्रेस एकजुट हैं, लेकिन इनके बीच सीट शेयरिंग को लेकर मामला बनता नजर नहीं आ रहा है।
TMC सुप्रीमो ममता ने नवंबर 2023 में TMC, कांग्रेस और वाम दलों के बीच गठबंधन में विश्वास जताया था, लेकिन उनके प्रस्ताव को कट्टर प्रतिद्वंद्वी CPI (M) तुरंत खारिज कर दिया था। कुछ कांग्रेस नेताओं ने भी ममता के प्रस्ताव की आलोचना की थी। इसके कुछ दिन बाद ममता ने दोनों पार्टियों पर BJP के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि बंगाल में TMC ही लोकसभा चुनाव में BJP से सीधी टक्कर लेगी।

दिल्ली: सीट शेयरिंग पर सहमति बनी, AAP 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ सकती है
दिल्ली में AAP और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। कांग्रेस ने दिल्ली में 5 सीटों की डिमांड की थी, लेकिन AAP के 4 और कांग्रेस के 3 सीटों पर लड़ने के संभावित फॉर्मूले पर दोनों पार्टियां राजी हैं।