तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम‎ दुनिया का सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट

तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम‎ दुनिया का सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट

दुनिया के सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट ‎‎तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम ‎(टीटीडी) ने इस साल 1161 करोड़ ‎रुपए की एफडी कराई है। पिछले 12 ‎सालों में यहां सबसे ज्यादा है। यह ट्रस्ट दुनिया का सबसे अमीर‎ मंदिर ट्रस्ट है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रस्ट‎ देश का एकमात्र हिंदू धार्मिक ट्रस्ट है,‎ जो पिछले 12 सालों में साल दर साल ‎‎लगातार 500 करोड़ रुपए या उससे‎ ज्यादा की रकम जमा कर रहा है।‎

2012 तक, ट्रस्ट का फिक्स डिपॉजिट ‎‎4820 करोड़ रुपए था।‎ इसके बाद तिरुपति ट्रस्ट ने 2013 ‎से 2024 के बीच 8467 करोड़ रुपए ‎की रकम जमा की है। यह देश के ‎किसी भी मंदिर ट्रस्ट के लिए सबसे ‎ज्यादा है। ट्रस्ट की बैंकों में कुल‎एफडी 13,287 करोड़ रुपए हो गई है।‎

इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट की ओर से ‎संचालित कई ट्रस्ट जिसमें श्री ‎वेंकटेश्वर नित्य अन्नप्रसादम ट्रस्ट, श्री‎ वेंकटेश्वर प्राणदानम ट्रस्ट आदि है,‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ जिन्हें भक्तों से पर्याप्त दान मिलता है।‎ उनकी करीब 5529 करोड़ रुपए की‎फिक्स डिपॉजिट हो गई है।‎

बैंक बैलेंस बढ़कर 18817 करोड़ रुपए पहुंचा
सभी बैंकों और ट्रस्टों में तिरुपति‎ ट्रस्ट की नकदी 18817 करोड़ रुपए ‎तक हो गई है। जो इतिहास में अब ‎तक की सबसे बड़ी रकम है। ट्रस्ट अपनी एफडी पर ब्याज के ‎रूप में सालाना लगभग 1,600 करोड़‎ रुपए की राशि कमाता है। इसके‎ अलावा हाल ही में 1,031 किलोग्राम ‎सोने की जमा के बाद, बैंकों में मंदिर‎ का सोना भंडार भी बढ़कर 11,329‎ किलोग्राम हो गया है।‎

2012 में ट्रस्ट की एफडी 4820 करोड़ रुपए ​थी‎
साल दर साल तिरुपति ट्रस्ट की ‎फिक्स डिपॉजिट में बढ़ोतरी हो रही ‎है। 2013 में 608 करोड़, 2014 में ‎970 करोड़, 2015 में 961 करोड़,‎ 2016 में 1153 करोड़, 2017 में‎ 774 करोड़, 2018 में 501 करोड़‎ की एफडी हुई थी। पिछले 12 सालों‎ में पहली बार कोरोना काल में‎ एफडी की राशि घट गई थी। 2019‎ में 285 करोड़, 2020 में 753‎ करोड़, 2021 में 270 करोड़,‎ 2022 में 274 करोड़ की एफडी‎ हुई थी। पिछले साल ट्रस्ट ने 757 ‎करोड़ की एफडी कराई थी।‎


Advertisement