तिरुमाला के मंदिर आज बंद, जानें भक्तों को दोबारा कब मिलेंगे श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन

तिरुमाला के मंदिर आज बंद, जानें भक्तों को दोबारा कब मिलेंगे श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन
तिरुपत‍ि: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर आज बंद रहेगा। इसके अलावा तिरुमाला श्रीवारी मंदिर समेत सभी प्रमुख मंद‍िर आज बंद रहेंगे। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स (TTD) ने कहा कि आंशिक चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर के दरवाजे आज (शनिवार) शाम 7.05 बजे बंद कर दिए जाएंगे। 29 अक्टूबर को सुबह 3.15 बजे मंदिर के कपाट दोबारा खुलेंगे। यानी करीब 8 घंटे तक मंदिर बंद रहेगा। आंशिक चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को सुबह 1.05 बजे से 2.22 बजे के बीच पूरा होगा। तिरुमाला में तारिगोंडा वेंगमाम्बा अन्नप्रसाद भवन भी चंद्र ग्रहण के कारण बंद रहेगा।

​चंद्रग्रहण पर कब तक बंद रहेगा मंद‍िर?

टीटीडी ने कहा कि मंद‍िर 28 अक्टूबर को शाम 6 बजे बंद कर द‍िया जाएगा और 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे खोला जाएगा। इन 15 घंटों के दौरान भोजन का वितरण नहीं किया जाएगा। इसके अलावा सहस्रादिपालंकारसेवा आज रद्द कर दी गई है। साथ ही टीटीडी ने विकलांगों और बुजुर्गों के दर्शन भी रद्द कर दिए हैं। टीटीडी ने भक्तों से अनुरोध किया कि वे इन बातों को ध्यान में रखें और बिना किसी असुविधा के तिरुमाला की अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

​तिरुमाला के सभी मंदिर रहेंगे बंद​

आंशिक चंद्र ग्रहण के कारण न केवल तिरुमाला मंदिर बल्कि टीटीडी के स्थानीय मंदिर भी बंद रहेंगे। टीटीडी स्थानीय मंदिरों के दरवाजे आज शाम बंद कर दिए जाएंगे और रविवार सुबह फिर से खोले जाएंगे। मालूम हो कि ग्रहण के समय से 6 घंटे पहले इन मंदिरों को बंद करने की प्रथा है। तिरुचानूर श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे बंद कर दिया जाएगा। रविवार को वापस मंदिर सुबह 4.30 बजे खुलेगा। भक्तों को मंदिर में शुद्ध करने के बाद सुबह 7 बजे से दर्शन करने की अनुमति है।

​कब होगी व‍िशेष पूजा​

आज तिरूपति के श्री कपिलेश्वर स्वामी मंदिर में अन्नाभिषेक किया जाएगा। शुद्धोधक अभिषेकम शनिवार सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक मंदिर में निजी तौर पर किया जाता है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अन्नाभिषेक और दीप आराधना होगी। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक भक्तों के लिए अन्नलिंग दर्शन उपलब्ध हैं।

​चंद्रग्रहण के बाद क्‍या होगा? ​

अधिकारियों ने यह भी कहा कि शनिवार दोपहर 2 से 3 बजे तक निजी तौर पर अन्नलिंग का आयोजन किया जाएगा और भक्तों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के शुद्धिकरण के बाद शाम 4 से 6 बजे तक निजी तौर पर धूप अभिषेक किया जाएगा।

चंद्रग्रहण के बाद कब खुलेंगे मंद‍िर

​आंशिक चंद्रग्रहण के कारण शनिवार शाम 6.45 बजे मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे और रविवार सुबह 4 बजे खोले जाएंगे। मंदिर की साफ-सफाई के बाद भक्तों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
Advertisement