माथे पर तिलक, शिव का पक्का भक्त, कौन हैं WWE की रिंग में तबाही मचाने वाले वीर महान

माथे पर तिलक, शिव का पक्का भक्त, कौन हैं WWE की रिंग में तबाही मचाने वाले वीर महान
वीर महान उर्फ रिंकू सिंह राजपूत WWE में अब इस नाम से कोई भी अनजान नहीं रह गया है। भीमकाय शरीर वाले रिंकू सिंह की दहाड़ से रिंग में खड़े विरोधी के पसीने छूट जाते हैं। भारत के इस लाल ने WWE में अपनी ताकत का लोहा इस तरह मनवाया है कि आज माना जा रहा है कि वह भी द ग्रेट खली और जिंदर महल के बाद वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले भारतीय बनेंगे।

ब्रॉक लेसनर और रोमन रेंस को दे चुके हैं चुनौती

वीर महान WWE के मेन रोस्टर रॉ में शामिल हो चुके भारतीय रेसलर हैं। उन्हें रॉ के कई स्क्रिप्ट में देखा गया है। इसके अलावा वीर महान ने WWE के खतरनाक रेसलर ब्रॉक लेसनर और रोमन रेंस जैसे सूरमाओं को भी ललकारा है लेकिन वीर महान का उनके साथ अब तक कोई मैच ड्राफ्ट नहीं हुआ है।

भारतीय वेशभूषा में आते हैं नजर​

वीर महान WWE की रिंग पूरी तरह से भारतीय वेशभूषा में नजर आते हैं। माथे पर त्रिपुंड और भुजाओं में रुद्राक्ष पहने वीर महान जब गरजते हैं तो सामने वाला पहलवान सिहर उठता है। वीर महान का देशी लुक WWE में उन्हें सबसे अलग बनाती है।

यूपी के रविदास नगर जिले से हैं वीर महान

वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रविदास नगर जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 8 अगस्त 1988 को हुआ था। रिंकू सिंह के पिता ट्रक ड्राइवर हैं। रिंकू कुल 9 भाई बहन हैं।

बचपन से था पहलवानी का शौक

रिंकू को बचपन से ही पहलवानी का शौक था। स्कूल के दिनों के वह हर खेल में हिस्सा लेते थे। वह जैवलिन थ्रोअर भी थे। उन्होंने जैवलिन थ्रो में जूनियर नेशनल में मेडल भी अपने नाम किया था। इसके बाद वह बेसबॉल के प्लेयर भी बने और अमेरिका में कई अलग-अलग टीमों से वह जुड़े रहे और फिर 2018 में रिंकू ने वीर महान के नाम से WWE में एंट्री मारी।

द इंडस शेर नाम से बनाई थी टैग टीम

WWE में उन्होंने सौरव गुर्जर के साथ मिलकर 'द इंडस शेर' नाम से एक टैग टीम बनाई। सौरव और रिंकू की टीम ने WWE NXT इवेंट में हिस्सा लिया। बाद में द इंडस शेर में जिंदर महल और शैंकी भी जुड़ गए।

WWE के रॉ इवेंट में पड़ा उनका वीर महान नाम

सौरव, रिंकू, जिंदर और शैंकी ने मिलकर लगातार 12 मुकाबले जीते। हालांकि इन टीम ज्यादा दिनों तक एक साथ नहीं रह सकी और 2021 में सब अलग हो गए। इसके बाद वीर महान का रॉ के साथ करार हुआ। रॉ में ही रिंकू सिंह का नाम वीर महान भी पड़ा।
Advertisement