गर्मी की छुट्टियों में आसानी से मिलेगा टिकट, रेलवे चलाने जा रहा समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

गर्मी की छुट्टियों में आसानी से मिलेगा टिकट, रेलवे चलाने जा रहा समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: अगर आप इस साल गर्मियों में ट्रेन से कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इस साल गर्मियों में आपको आसानी से ट्रेन का टिकट मिलेगा। आपको किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल रेलवे ने इस साल गर्मियों में समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे इस बार रेकॉर्ड 9111 ट्रिप संचालित करने का फैसला किया है। पिछले साल यानी 2023 में ट्रेनों ने 6369 फेरे लगाए थे। इसकी तुलना में इस बार ट्रेनों के फेरे काफी बढ़ाए गए हैं। इस साल समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे 2742 तक बढ़े हैं। इस बार यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से फेरों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सकेगा।
Advertisement