बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र स्थित एक मेंथा फैक्ट्री में बड़ा हादसा सामने आया । फैक्ट्री के बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे तीन सुरक्षा गार्डों की मौत हो गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि तीनों की मौत दम घुटने के कारण हुई होगी। सुबह जब काफी देर तक गार्ड बाहर नहीं निकले तो अन्य कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खोला। वहां तीनों बेहोशी की हालत में मिले। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
लोगों की जुटी भीड़
घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल, हैरान करने वाला मामला यह यह है कि करीब आठ महीने पहले भी इसी फैक्ट्री में आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। फैक्ट्री में घटना के कई दिनों बाद मजदूर का कंकाल बरामद किया गया था। इस घटना ने फैक्ट्री की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। अब सुरक्षा गार्डों की मौत का मुद्दा गरमा गया है।संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक मेंथा फैक्ट्री में तीन सुरक्षा गार्डों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। आज सुबह तीनों सुरक्षा कर्मियों के शव केबिन में पड़े मिलने से हडकंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल, उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूड़ा नरसिंहपुर स्थित एक मेंथा फैक्ट्री के केविन में मंगलवार सुबह तीन लोग मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई।ये तीनों मृतक सुरक्षा गार्ड बताई जा रहे हैं। एक मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि कुछ लोगों के बीच दम घुटने से मौत होने की बात कही जा ही है। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ फैक्ट्री परिसर में जमा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। उझानी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।











