इंश्योरेंस पॉलिसी लेने वालों को होगा फायदा, सरेंडर चार्ज में हो सकते हैं बदलाव
मुंबई: इंश्योरेंस रेग्यूलेटर IRDAI प्रस्तावित सरेंडर चार्जेज को तर्कसंगत बनाने पर विचार करने के लिए तैयार हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित सरेंडर वैल्यू के दो पहलुओं पर इसे तर्कसंगत बनाने की दिशा में काम चल रहा है। लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री ने लॉग- टर्म, शॉर्ट-टर्म सरेंडर वैल्यू को अलग अलग करने की सिफारश की है। सूत्रों के अनुसार आईआरडीएआई सरेंडर वैल्यू को कैलकुलेान के लिए लिमिट में कटौती पर भी विचार कर सकता है। अगर लिमिट कम कर दी जाती है तो सरेंडर वैल्यू भी कम हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बीमा नियामक की मार्च में होने वाली बोर्ड की बैठक में प्रस्तावित सरेंडर वैल्यू को तर्कसंगत बनाने के कदमों पर विचार किए जाने की संभावना है।











