कंपनी की प्रयोगशाला को ISO 9001:2015 प्रमाणन दिया गया है। इन प्रमाणपत्रों और उपलब्धियों के चलते कंपनी की ग्रोथ बढ़ी है। कंपनी अब अमेरिका और ब्रिटेन के बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने हाल ही में अपने Q1FY24 परिणामों की घोषणा की, जिसमें कंपनी की बिक्री Q1FY23 की तुलना में 10.5% बढ़कर 136 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी का परिचालन लाभ Q1FY23 की तुलना में 23.5% बढ़कर 21 करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह, कंपनी का शुद्ध लाभ Q1FY23 के मुकाबले 26.6% उछलकर 19 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, कंपनी अपनी बिक्री 10% (सीएजीआर) बढ़ाने में सफल रही है और इसी अवधि में शुद्ध लाभ 12% (सीएजीआर) बढ़ा है।
कंपनी ने पिछले वर्ष में 72% का शानदार रिटर्न दिया है और पिछले 3 वर्षों में 132% का महत्वपूर्ण रिटर्न दिया है। इसके अतिरिक्त, कंपनी का ROCE 21.8% और ROE 15.6% है। आज यानी शुक्रवार को, कंपनी के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।











