शिल्पा मेडिकेयर के शेयरों में तेजी का असर कंपनी के उस ऐलान के बाद आया, जब कंपनी ने 23 जून को हुई बैठक में अपने मौजूदा शेयरधारकों को राइट्स बेसिस पर इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी। इस इश्यू का ऑफर साइज 325 करोड़ रुपये तक होने की उम्मीद है। इस ऐलान के बाद शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।
पात्र शेयरधारकों के लिए रिकॉर्ड तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने जारी करने के विस्तृत नियमों और शर्तों, जैसे अधिकार पात्रता अनुपात, निर्गम मूल्य, भुगतान अनुसूची, रिकॉर्ड तिथि और अन्य प्रासंगिक मामलों को निर्धारित करने के लिए 'राइट्स इश्यू कमेटी' नामक एक समिति की भी स्थापना की है। इसमें मध्यस्थों की नियुक्ति और आवश्यक नियामक दस्तावेज दाखिल करना शामिल है।
Shilpa Medicare Ltd ग्लोबल लेवल पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुकी है। कंपनी के प्रोडक्ट्स की पहुंच 65 देशों तक है। कंपनी का मार्केट कैप 2,300 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शिल्पा मेडिकेयर के शेयरों की ट्रेडिंग वॉल्यूम में औसत से 3.49 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई। शिल्पा मेडिकेयर ने पिछले एक दशक में निवेशकों को मल्टी बेगर रिटर्न दिया है। 83.85 रुपये वाला यह शेयर 275.70 रुपये पर पहुंच गया । कंपनी ने शेयर ने 228.80% का ग्रोथ हासिल किया है। निवेशकों को इस स्मॉल कैप फार्मा शेयर पर नजर बनाकर रखना चाहिए।