यूपी के आबकारी आयुक्त के आदेश के बाद शुरू हुए इस अभियान के तहत दिल्ली से शराब खरीदकर नोएडा और यूपी के अन्य जिलों में ले जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। आबकारी निरीक्षक ने अशोक नगर, कोंडली, झुंडपुरा, सेक्टर 14ए, सदरपुर समेत कई जगहों पर दिल्ली से आने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। आबकारी निरीक्षक ने शहबेरी, रोजा जलालपुर स्थित दुकानों और कैंटीन की गहनता से चेकिंग की गई। सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित करने के साथ गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराया गया।
सिकंदराबाद टोल प्लाजा पर सर्च ऑपरेशन
इसी तरह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 7 की टीम और मेरठ प्रवर्तन टीम की तरफ से सिकंदराबाद टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की गई। साथ ही फुटकर दुकानों और मॉडल शॉप का निरीक्षण भी किया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत किया गया है। आगे भी एसएसपी और डीएम के निर्देशन में सर्च अभियान चलता रहेगा। अभियान के दौरान दिल्ली से नोएडा शराब लेकर आने वाले पर शिकंजा कसा गया।
