इस हफ्ते आईपीओ कराएंगे जमकर कमाई, 3 की लॉन्चिंग और 1 की होगी लिस्टिंग, यहां जानिए डिटेल
Updated on
16 Oct 2023, 02:52 PM
नई दिल्ली : पिछले कुछ हफ्तों से आईपीओ मार्केट में काफी चहल-पहल है। एसएमई और मेन बोर्ड दोनों आईपीओ में निवेशकों का अच्छा रिस्पांस देखा जा रहा है। इश्यू भी निवेशकों को कमाई करा के दे रहे हैं। अब इस हफ्ते तीन नए आईपीओ (IPOs This Week) बाजार में आ रहे हैं। साथ ही एक शेयर की लिस्टिंग होने वाली है। इसके अलावा मौजूदा इश्यूज की बात करें, तो अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एसएमई आईपीओ सोमवार, 16 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। अरविंद एंड कंपनी शिपिंग आईपीओ दूसरे दिन तक 41.33 गुना सब्सक्राइब हआ था। chittorgarh.com के आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ को खुदरा निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। आइए इस हफ्ते के आईपीओ पर नजर डालते हैं।IRM एनर्जी आईपीओ
यह मेनबोर्ड आईपीओ बुधवार, 18 अक्टूबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। साथ ही शुक्रवार, 20 अक्टूबर को बंद होगा। आईआरएम एनर्जी आईपीओ (IRM Energy IPO) 545.40 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इसमें 1.08 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। आईपीओ का प्राइस बैंड 480 रुपये से 505 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। यह इश्यू स्टॉक एक्सचेंज बीएसई, एनएसई पर मंगलवार, 31 अक्टूबर, 2023 को लिस्ट हो सकता है।वुमनकार्ट आईपीओ
वुमनकार्ट आईपीओ (WomanCart IPO) एक एसएमई आईपीओ है। यह 16 अक्टूबर, 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 अक्टूबर, 2023 को बंद होगा। वुमनकार्ट आईपीओ 9.56 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। यह 11.12 लाख शेयरों का पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। वुमनकार्ट आईपीओ में शेयर प्राइस 86 रुपये है। कंपनी का शेयर एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा। यह सूचकांकों पर शुक्रवार, 27 अक्टूबर को लिस्ट हो सकता है।
राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स आईपीओ
यह एक एसएमई आईपीओ है। राजगोर कैस्टर का आईपीओ (Rajgor Castor Derivatives IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 17 अक्टूबर को खुलेगा। इस आईपीओ से कंपनी 47.81 करोड़ रुपये जुटाएगी। आईपीओ में 44.48 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किये जाएंगे। साथ ही 3.33 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रखे जाएंगे।
इस आईपीओ में होगी लिस्टिंग
इस हफ्ते कमिटेड कार्गो केयर के आईपीओ (Committed Cargo Care) में शेयर की लिस्टिंग होगी। इस एसएमई आईपीओ के शेयर बुधवार, 18 अक्टूबर को एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे। शेयर मंगलवार, 17 अक्टूबर को डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे। वहीं, जिन्हें शेयर अलॉट नहीं हुआ, उन्हें सोमवार, 16 अक्टूबर से पैसा वापस मिलना शुरू होगा।