खेल के पहले दिन 85 ओवर हुए, जिसमें भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 359 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने गजब की पारी खेली और दिन के अंत तक 127 रन खेलकर नाबाद रहे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी सेंचुरी लगाई और 101 रन की गजब इनिंग्स खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत भी 67 रन बनाकर नॉट आउट रहे। ओवरऑल पूरी भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। यह देख क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर भी गदगद हो उठे। उन्होंने एक्स पर टीम इंडिया की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।
इस बार और बेरहमी से अंग्रेजों को कुचलेंगे... सचिन तेंदुलकर ने ऐसा क्या लिखा कि सौरव गांगुली ने कर दी 2002 वाली भविष्यवाणी
नई दिल्ली: विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के बिना इंग्लैंड दौरे पर आई युवा भारतीय टीम को कम आंका जा रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि मुश्किल इंग्लिश कंडीशंस में इंग्लैंड टीम के सामने भारतीय टीम संघर्ष करती नजर आएगी। लेकिन लीड्स टेस्ट के पहले दिन हमको कुछ और ही कहानी देखने को मिली। भारतीय टीम ने सभी की बोलती बंद कर दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने बता दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं।
खेल के पहले दिन 85 ओवर हुए, जिसमें भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 359 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने गजब की पारी खेली और दिन के अंत तक 127 रन खेलकर नाबाद रहे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी सेंचुरी लगाई और 101 रन की गजब इनिंग्स खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत भी 67 रन बनाकर नॉट आउट रहे। ओवरऑल पूरी भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। यह देख क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर भी गदगद हो उठे। उन्होंने एक्स पर टीम इंडिया की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।
सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को लेकर क्या कहा?
सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए एक मजबूत नींव रखी, जिससे टीम का दिन अच्छा रहा। यशस्वी और शुभमन गिल को उनके शानदार शतकों के लिए बहुत-बहुत बधाई। ऋषभ पंत का योगदान भी टीम के लिए उतना ही महत्वपूर्ण था। आज भारत की बल्लेबाजी देखकर मुझे 2002 के हेडिंग्ले टेस्ट की याद आ गई, जब राहुल, सौरव गांगुली और मैंने पहली पारी में शतक बनाए थे और हम वह टेस्ट जीत गए थे। आज, यशस्वी और शुभमन ने अपना काम कर दिया है। इस बार तीसरा शतक कौन बनाएगा?'