तेजस नेटवर्क्स को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 196.55 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। लगातार दूसरी तिमाही में कंपनी ने घाटा दर्ज किया है। बिक्री में आई भारी गिरावट की वजह से ऐसा हुआ। इसमें सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से मिले खरीद आदेशों का स्थगित होना भी शामिल है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 165.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। दिसंबर 2025 की तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 88% तक गिरकर 307 करोड़ रुपये रहा जबकि दिसंबर 2024 की तिमाही में यह आंकड़ा करीब 2,642 करोड़ रुपये था।
लुढ़का टाटा ग्रुप का यह शेयर, गिर गया कंपनी का रेवेन्यू, जानिए क्यों?
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में आज भारी गिरावट देखी गई। टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली इस कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब 12% से अधिक गिरकर 52-हफ्ते के निचले स्तर 364.50 पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 416.70 अंक पर बंद हुआ था और आज 395.70 अंक पर खुला। 11.25 बजे कंपनी का शेयर 11.38% गिरावट के साथ 369.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दिसंबर तिमाही में कमजोर नतीजों के कारण कंपनी के शेयरों में यह गिरावट आई है। टाटा ग्रुप ने 2021 में इस कंपनी को खरीदा था।