रतन टाटा के इस शेयर को लग गई नजर! 291 से टूटकर 75 पर आया, अब आई ये अच्छी खबर
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कभी निवेशकों को मालामाल बनाने वाले टाटा ग्रुप की एक कंपनी के स्टॉक में बड़ी गिरावट आई है। कभी 291 रुपये पर कारोबार करने वाला ये शेयर टूटकर अभी 75 रुपये पर आ गया है। यह शेयर टाटा ग्रुप (Ratan Tata) की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड (Tata Teleservices Ltd) यानी टीटीएमएल (TTML) का है। कभी निवेशकों को मालामाल करने वाला ये स्टॉक अपने 52 वीक के हाई 149.95 रुपये से करीब 50 फीसदी टूट चुका है। इस शेयर का 52 सप्ताह का लो लेवल 49.80 रुपये है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, टीटीएमएल के शेयर पिछले एक साल से लगातार नुकसान में हैं। पिछले एक साल में यह शेयर 38 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। टाटा ग्रुप का ये शेयर 11 जनवरी 2022 को अपने अब तक के उच्चतम स्तर 291.05 रुपये पर पहुंच गया है। अभी यह शेयर अपने हाई लेवल से 74 फीसदी नीचे है।











