एक साल में 51.05 रुपये को 182.60 रुपये बना चुका है यह शेयर, क्या आपके पास है?

एक साल में 51.05 रुपये को 182.60 रुपये बना चुका है यह शेयर, क्या आपके पास है?
नई दिल्ली: स्किपर लिमिटेड (Skipper Limited) ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले साल 20 जून को इसकी कीमत 51.05 रुपये थी जो 20 जून 2023 को 182.60 रुपये हो चुकी है। इस तरह स्किपर के शेयर ने पिछले एक साल के होल्डिंग पीरियड में 258 परसेंट का रिटर्न दिया है। अगर आपने इस शेयर में एक साल पहले एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी कीमत 2.58 लाख रुपये होती। फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 657.36 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के मुकाबले 18.95 फीसदी अधिक है। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 73.37 करोड़ रुपये रहा जबकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 20.87 करोड़ रुपये रहा। हालांकि तिमाही आधार पर कंपना का नेट प्रॉफिट 200 परसेंट बढ़ा है।

इससे पहले 17 जून, 2023 को कंपनी ने 1135 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर हासिल किया है। इसमें पावरग्रिड कॉरपोरेशन के नए ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट्स का डिजाइन, सप्लाई और कंस्ट्रक्शन शामिल है। साथ ही कंपनी लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका के देशों को टावर और पोल की सप्लाई भी करेगी। स्किपर लिमिटेड की स्थापना 1981 में हुई थी और आज यह पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन के साथ-साथ पॉलीमर सेगमेंट की प्रमुख कंपनी है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 184.20 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 191.25 रुपये तक ऊपर और 180.55 रुपये तक नीचे गया। पिछले सत्र में यह स्टॉक 172.70 रुपये पर बंद हुआ था और अभी 6.72 फीसदी तेजी के साथ 184.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

Advertisement