Tejas और BrahMos की रफ्तार से बढ़ा यह शेयर, तीन साल में 150% रिटर्न, क्या आपके पास है?

Tejas और BrahMos की रफ्तार से बढ़ा यह शेयर, तीन साल में 150% रिटर्न, क्या आपके पास है?
नई दिल्ली: डेटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड भारत के डायनैमिक रक्षा और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की एक प्रमुख कंपनी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। कंपनी ने तेजी से प्रगति की है। यह कंपनी इस डोमेन में इंटिग्रेटेज सॉल्यूशन प्रदान करने वाली एक दुर्लभ कंपनी है। इस कंपनी ने स्वदेशी रक्षा उत्पाद उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन-हाउस डेवलपमेंट के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं के साथ-साथ कंपनी निरंतर इनोवेशन और डिजाइन को प्रमोट करती है। इंडस्ट्री में 35 से अधिक वर्षों की उपस्थिति के साथ डेटा पैटर्न्स ने अंतरिक्ष, एयर, लैंड और समुद्र सहित विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर लगातार अत्याधुनिक सॉल्यूशंस प्रदान किए हैं। कंपनी ने LCA-तेजस, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर और प्रतिष्ठित ब्रह्मोस मिसाइल कार्यक्रम जैसी उल्लेखनीय परियोजनाओं में योगदान दिया है।

डेटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड के फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक अपने कंपनी की बिक्री 32% बढ़कर 90 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में यह 68 करोड़ रुपये थी। कंपनी का परिचालन लाभ भी 33% बढ़कर 28 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 21 करोड़ रुपये था। इसी तरह, कंपनी का शुद्ध लाभ 85% बढ़कर 26 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 14 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, कंपनी पिछले तीन वर्षों में 43% बिक्री वृद्धि (सीएजीआर) हासिल करने में सफल रही है, और इस दौरान उसका नेट प्रॉफिट 81% (सीएजीआर) बढ़ा है।

कंपनी ने पिछले एक साल में 44% और पिछले तीन वर्षों में 154% का शानदार रिटर्न दिया है। इसके अलावा, कंपनी 19.6% का ROCE और 14.2% का ROE का दावा करती है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 4% से अधिक की तेजी आई और यह 1,924.45 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। कीमत में तेजी के साथ-साथ इसके वॉल्यूम में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो सामान्य से 2.63 गुना से अधिक थी। निवेशकों को इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
Advertisement