टाटा पावर पावर जेनरेशन, ड्रिस्ट्रीब्यूशन और ट्रांसमिशन के बिजनस में है। अभी इसकी स्थापित क्षमता 14,230 मेगावाट है। इसमें 8,860 मेगावाट थर्मल, 880 मेगावाट हाइड्रो, 941 मेगावाट विंड, 3,106 मेगावाट सोलर और 443 मेगावाट वेस्ट हीट रिकवरी-बेस्ड कैपेसिटी शामिल है। पिछले महीने रेटिंग एजेंसी ICRA और CARE Ratings ने टाटा पावर का आउटलुक स्टैबल से पॉजिटिव कर दिया था। केयर रेटिंग्स का कहना है कि कंपनी के मुनाफे और ऑपरेशन में लगातार सुधार हो रहा है। टाटा पावर के बोर्ड की नौ अगस्त, 2023 को बैठक होगी जिसमें जून तिमाही के रिजल्ट पर विचार किया जाएगा।
तीन दिन में 10% चढ़ चुका है टाटा का यह शेयर, आगे बन सकता है रॉकेट
नई दिल्ली: टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company) के शेयरों में आज शुरुआती ट्रेड में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। पॉजिटिव आउटलुक के चलते बीएसई पर यह तीन फीसदी तेजी के साथ 243.90 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 10 महीने का उच्चतम स्तर है। कीमत में तेजी के साथ-साथ इसके वॉल्यूम में भी तेजी आई है। कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। तीन दिन में यह करीब 10 परसेंट उछला है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 251 रुपये है जो इसने सात सितंबर, 2022 को छुआ था। दोपहर 12.15 बजे यह 2.83 परसेंट की तेजी के साथ 243.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
शेयर मार्केट में तेजी
इस बीच वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत रुझानों और आईटी शेयरों में खरीदारी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.13 अंक चढ़कर 66,645.80 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 41.8 अंक बढ़कर 19,795.60 पर था। सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, टीसीएस, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, इंफोसिस और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर पावर ग्रिड, मारुति, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट देखी गई।











