सीजन की शुरुआत लीग की टीमों के बीच अभ्यास मैचों से होती थी और अंत के करीब लॉस एंजिल्स की एक संयुक्त टीम उस इलाके के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों वाली सांता मोनिका 11 के साथ डुडली कप के लिए खेलती थी। साल दर साल क्रिकेट सीजन चलता रहा, कोई खास उलटफेर नहीं हुआ, लेकिन 1907 की गर्मियों में एक भारतीय की फिरकी गेंदबाजी ने सबको चौंका दिया।
सूरत के इस पार्सी क्रिकेटर का था लॉस एंजिल्स में राज, जादुई गेंदबाजी से तोड़ रखी थी अच्छे-अच्छों की कमर
नई दिल्ली: 19वीं सदी के आखिर में दक्षिणी` कैलिफोर्निया में क्रिकेट की शुरुआत हुई, ये अमेरिका में इस खेल के शुरू होने के 200 साल बाद था। लेकिन वहां के लोगों ने इसे बहुत जल्दी अपना लिया। हर साल गर्मियों में मई के महीने में क्रिकेट का सीजन शुरू होता था। लॉस एंजिल्स, सांता मोनिका, सैन डिएगो और सैन फ्रांसिस्को (मध्य कैलिफोर्निया में) जैसे कई इलाकों की अपनी-अपनी लीग थीं।











