1991 में स्थापित पोकरना ग्रेनाइट इंडस्ट्री की जानी मानी कंपनी है। इसने अपने हाई-क्वालिटी प्रॉडक्ट्स और डाइवर्सिफिकेशन से अपने लिए अलग मुकाम बनाया है। इस कंपनी को क्वार्टज सरफेस और एडवांस्ड ब्रेटनस्टोन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में महारत हासिल है। इसकी मौजूदकी 23 देशों में है और इसके पास मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। कंपनी की सबसे बड़ी खासियत उसकी भरोसेमंद प्रॉडक्ट सप्लाई है। कंपनी के क्वार्टज सरफेस को Quantra नाम से बेचा जाता है और ग्रेफाइट प्रॉडक्ट्स पर पोकरना ब्रांड है। साथ ही कंपनी के पास STANZA ब्रांड के नाम से एपेरल मैन्यूफैक्चरिंग और रिटेलिंग बिजनस भी है।
कंपनी ने हाल में अपनी पहली तिमाही का रिजल्ट घोषित किया है जो इस प्रकार है... कंपनी के टॉपलाइन रेवेन्यू यानी टोटल सेल और इनकम में 20.58 परसेंट की गिरावट आई है। इस दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू 162 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के समान अवधि की तुलना में 240 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी 35.71 परसेंट की गिरावट आई है। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 18 करोड़ रुपये रहा। कुल मिलाकर फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है। दूसरी ओर कंपनी के फाइनेंशियर रेश्यो पर नजर डालें तो इसकी पीईजी रेश्यो तीन है। यह भविष्य में कमाई में सुधार की उम्मीद जगाता है। साथ ही कंपनी का पीबी रेश्यो 3.05 है जो इस बात को दिखाता है कि निवेशक कंपनी की बुक वैल्यू पर प्रीमियम देने को तैयार है। इसमें एक पॉजिटिव संकेत यह भी है कि एफआईआई ने जून तिमाही में कंपनी ने अपनी होल्डिंग्स बढ़ाई है। यह कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ में उनके भरोसे को दिखाता है। इतना ही नहीं इस शेयर में भारी बाइंग एक्टिविटी देखी जा रहा है। पिछले तीन साल में इसमें 260 परसेंट तेजी आई है जिससे मल्टीबैगर स्टॉक के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है।











