इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री 20% बढ़कर 376 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 313 करोड़ रुपये थी। इसी तरह कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 137.5% बढ़कर 19 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में यह 8 करोड़ रुपये था। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी पहली तिमाही में 120% बढ़कर 11 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान तिमाही में पांच करोड़ रुपये था। कंपनी ने पिछले एक साल में 257% और पिछले तीन साल में 490% का शानदार रिटर्न दिया है। इसके साथ ही कंपनी का ROCE 17.5% और ROE 21.3% है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 14% से अधिक की तेजी आई और यह अपने नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर 537.55 रुपये पर पहुंच गया। कीमत में तेजी के साथ ही इसके वॉल्यूम में भी 1.25 गुना से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली। निवेशकों को आने वाले दिनों में इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
मार्केट खुलते ही 14% उछला यह मल्टीबैगर शेयर, सालभर में निवेशकों को कर चुका है मालामाल
नई दिल्ली: स्काई गोल्ड लिमिटेड सोने के आभूषणों के निर्माण, प्रॉडक्शन और प्रमोशन में माहिर है। कंपनी एक B2B मॉडल के तहत काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से मध्यम श्रेणी के ज्वेलर्स और बुटीक स्टोर्स को सप्लाई करती है जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और पारंपरिक खुदरा दुकानों दोनों के जरिए बिक्री करते हैं। स्काई गोल्ड लिमिटेड का बिजनस मुख्य रूप से 22 कैरेट सोने के आभूषणों पर केंद्रित करती है। कंपनी अपने ग्राहकों के टेस्ट के मुताबिक अलग-अलग तरह के डिजाइन बनाती है। उसके ज्वेलरी में कई प्रकार के डिजाइन शामिल हैं। अक्सर इन्हें अमेरिकी हीरे या रत्नों से सजाया जाता है। कंपनी के पास प्रतिष्ठित ग्राहकों की लिस्ट है जिनमें मालाबार गोल्ड, जॉयलुकास, एसआर गोल्ड और कई दूसरे जाने-माने नाम शामिल हैं।











