इसे कहते हैं हीरो...! एयरपोर्ट पर फैन दौड़ा पैर छूने, फिर युवराज सिंह ने यूं जीत लिया दिल
नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसे दिल से खेला जाता है। भारत के लिए खेलने और जीतने वाले अपने चाहने वालों के बीच भगवान की तरह पूजे जाते हैं। फैंस का स्टेडियम के अंदर तमाम सुरक्षा बंदिशों को तोड़ते हुए पिच पर अपने हीरो से मिलते देखना आम है। क्रिकेटर्स भी जानते हैं यह बात यही वजह है कि वे अपने चाहने वालों की काफी इज्जत करते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला भारतीय टीम के धाकड़ सिक्सर किंग युवराज सिंह के साथ नई दिल्ली एयरपोर्ट पर।











