आज खुल रहा है यह आईपीओ, ग्रे मार्केट में घट गया प्रीमियम, पैसे लगाने से पहले जरूर जान लें यह बातें
नई दिल्ली: मार्च महीने में शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। इस चक्कर में निवेशक बरबाद हो रहे हैं। इस महीने लिस्ट होने वाले कुछ आईपीओ भी निवेशकों को घाटा दे रहे हैं। कल ही लिस्ट होने वाले आईपीओ गोपाल स्नैक्स की बात करें तो पहले ही दिन निवेशकों को हर शेयर पर 51 रुपये का नुकसान करा गया। इसी बीच, तरह-तरह के गैल्वेनाइज्ड स्टील स्ट्रक्चर बनाने वाली गुजरात की कंपनी केपी ग्रीन इंजीनियरिंग का आईपीओ आज खुल रहा है। हालांकि इस आईपीओ के बारे में सब ठीक ही बताया जा रहा है। यह एसएमई का सबसे बड़ा आईपीओ है। हालांकि, आज इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम घट गया दिखता है। इस आईपीओ को बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर लिस्ट कराया जाएगा।
