जमशेदजी टाटा ने अपने परिवार में चैरिटी और सामाजिक दायित्व की संस्कृति को बढ़ावा दिया। उनके बेटों दोराबजी टाटा और रतनजी टाटा ने इस विरासत को आगे बढ़ाया। आज भी टाटा परिवार कई तरह के चैरिटेबल कामों में लगा है। इनमें शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख हैं। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की 66% टाटा ट्रस्ट्स के पास है। टाटा द्वारा बनाए गए संस्थानों से आज लाखों लोगों को फायदा मिल रहा है। सबसे ज्यादा दान देने वालों की लिस्ट में भारत के अजीम प्रेमजी पांचवें नंबर पर हैं। वह विप्रो के फाउंडर अब तक 21 अरब डॉलर का दान दे चुके हैं।
एलन मस्क से 13 गुना दान दिया है इस भारतीय उद्योगपति ने, दूर-दूर तक कोई नहीं टक्कर में
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ 290 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। लेकिन डोनेशन देने के मामले में दुनिया में दसवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा पहले नंबर पर हैं। महंगाई को एडजस्ट करके देखा जाए तो जमशेदजी टाटा ने पूरे जीवन में उन्होंने करीब 102.4 अरब डॉलर डोनेट किए थे। 3 मार्च, 1839 को गुजरात के एक पारसी परिवार में जन्मे जमशेदजी टाटा ने भारत को औद्योगिक देशों की जमात करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 1868 में टाटा ग्रुप की स्थापना की थी जो आज देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। ग्रुप की 30 से अधिक कंपनियां हैं और उसका कारोबार पूरा दुनिया में फैला है।
इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 75.8 अरब डॉलर का दान दिया है। अमेरिका का जाने-माने निवेशक वॉरेन बफे ने 32.1 अरब डॉलर और जॉर्ज सोरोस ने 32 अरब डॉलर का दान दिया है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने 14 अरब डॉलर का दान दिया है। इसी तरह माइकल ब्लूमबर्ग ने 12.7 अरब डॉलर, ली का-शिंग ने 10.7 अरब डॉलर, एंड्रयू कार्नेगी ने 9.5 अरब डॉलर और एलन मस्क ने 7.6 अरब डॉलर का दान दिया है।











