10 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ, 24 इंटरनेशनल ब्रैंड आ रहे हैं हमारे देश, एक से एक दिग्गज
नई दिल्ली : आज भारत दुनिया में सबसे तेज रफ्तार के साथ ग्रोथ कर रहा है। जहां दुनिया के बड़े-बड़े देश मंदी (Recession) के दरवाजे पर खड़े हैं, तो भारत में अच्छी खासी डिमांड देखी जा रही है। यही कारण है कि दुनियाभर की कंपनियां भारत में निवेश करने को आतुर हैं। वे यहां अपने सामान बेचना चाहती है और एक बड़े मार्केट का फायदा उठाना चाहती हैं। इस साल करीब 2 दर्जन इंटरनेशनल ब्रैंड्स (International Brands) भारत में आना चाहते हैं। वे यहां अपने स्टोर्स खोलना चाहते हैं। 10 साल में यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में ग्लोबल ब्रैंड्स भारत आना चाहते हैं। कोविड के बाद खपत में आई तेजी के चलते वैश्विक कंपनियां भारत की तरफ आकर्षित हो रही हैं।
कई चेन्स जैसे इटली की लवाजा और अरमानी कैफे, अमेरिका की जंबा और ऑस्ट्रेलिया की द कॉफी क्लब के भी इस साल भारत आने की संभावना है। सीबीआरई के भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के चेयरमैन अंशुमान मैगजीन ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि फूड एंड बेवरेज और कुछ एंटरटेनमेंट ब्रैंड्स साल 2023 में भारतीय बाजार में उतर सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'इस साल पहले से ही कई इंटरनेशनल ब्रैंड्स भारत आ चुके हैं।'











