हरियाणा के स्टार ऑलराउंडर सुमित कुमार का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में गजब का रहा है। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कोहराम मचाया है। इसके चलते वह विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे। इसी के साथ अब आईपीएल मिनी ऑक्शन में भी उनपर पैसों की बारिश हो सकती है।
कौन हैं हरियाणा के सुमित कुमार?
हरियाणा के 28 साल के गजब ऑलराउंडर सुमित कुमार पर फ्रेंचाइजियां अपनी तिजोरियां खाली कर सकती हैं। सुमित हार्दिक पंड्या, बेन स्टोक्स की तरह तेज गेंदबाजी करने के साथ-साथ अपनी हिटिंग के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में भी करके दिखाया है। सुमित ने टूर्नामेंट में महज 4.15 की इकॉनमी रेट के साथ 18 विकेट लिए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने 155 के स्ट्राइक रेट से 183 रन ठोके हैं। वह एक भारतीय सीम बॉलिंग ऑलराउंडर है। ऐसे में इनकी तलाश हर किसी टीम को हो सकती है। सुमित के पीछे आगामी आईपीएल ऑक्शन में तगड़ी बिडिंग वॉर देखने को मिल सकती है। सुमित कुमार का बेस प्राइस आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 20 लाख है। बात करें सुमित के टी20 करियर की तो, उन्होंने अब तक 45 मैचों में 134 के स्ट्राइक रेट से 574 रन बनाए हैं और साथ ही 7.37 की इकॉनमी से 43 विकेट भी अपने नाम किए हैं।