इस सरकारी कंपनी को बजट से मिली छप्परफाड़ रकम, शेयर बन गया रॉकेट, सीधे अपर सर्किट पर जाकर रुका

इस सरकारी कंपनी को बजट से मिली छप्परफाड़ रकम, शेयर बन गया रॉकेट, सीधे अपर सर्किट पर जाकर रुका
नई दिल्ली: देश की सरकारी दूरसंचार कंपनियों BSNL और MTNL के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल बजट में दूरसंचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार परियोजनाओं और सार्वजनिक क्षेत्र की फर्मों के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया। इसमें से अधिकांश रकम सरकारी स्वामित्व वाली BSNL के लिए निर्धारित की गई है। बजट के इस ऐलान के बाद बुधवार को MTNL के शेयर में तेजी देखी गई। इस कंपनी के शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इस तेजी के साथ यह शेयर 88.06 रुपये पर पहुंच गया है। बता दें कि MTNL शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनी है।
Advertisement