फाइनेंशियल परफॉरमेंस अपडेट
जुलाई से सितंबर 2023 तक की तिमाही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने का परिचालन से कुल राजस्व 102,618 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल से सितंबर 2023 की अवधि में, कंपनी का कुल राजस्व 2,21,662 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अप्रैल से सितंबर 2023 की अवधि में 12,592 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स कमाया है जो अब तक किसी छमाही में सबसे अधिक है। पिछले साल कंपनी को इस दौरान 11,033 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।इस दौरान स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी का पीएटी अपने उच्चतम स्तर 11,322 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वर्ष इस दौरान कंपनी को स्टैंडअलोन आधार पर 12,369 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जुलाई से सितंबर 2023 की तिमाही के लिए स्टैंडअलोन पीएटी 5,118 करोड़ रुपये था जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान कंपनी को 2,172 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
जुलाई से सितंबर 2023 तक की तिमाही के दौरान निर्यात शुल्क को छोड़कर कंपनी का औसत सकल रिफाइनिंग मार्जिन 13.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 8.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था। अप्रैल से सितंबर 2023 के दौरान कंपनी का औसत जीआरएम 10.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 12.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से थोड़ा कम है। कंपनी के स्टॉक में महत्वपूर्ण खरीदारी गतिविधि देखी गई है। इसने पिछले एक साल में 42% से अधिक का रिटर्न दिया है।